फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन के प्रेम धागों को सुरक्षित भाई तक पहुंचाएंगे वाटरप्रूफ लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रक्षाबंधन पर बहन के हाथों से सजी राखी और तिलक सामग्री के अब बारिश में भीगने की चिंता के बिना भाइयों तक पहुंचाई जा सकेगी। डाक विभाग ने इसके लिए वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं। सभी डाकघरों में यह लिफाफा आसानी से मिल रहा है, हालांकि इनकी मांग साल पर साल कम होती जा रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी के साथ बहनें भाई के लिए तिलक, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री भी भेजती हैं। बारिश के मौसम में सामान्य लिफाफे के भीगने से राखी और दूसरी सामग्री खराब होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए डाक विभाग का वाटरप्रूफ लिफाफा बहनों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा जिले के प्रधान डाकघर सहित 36 डाकघरों पर उपलब्ध कराया है।
बदलते दौर में मोबाइल और ऑनलाइन माध्यमों के बावजूद राखी भेजने की परंपरा कायम है। दूसरे राज्यों में नौकरी और कारोबार करने वालों के साथ ही विदेश में रहने वाले भाइयों को बहनें डाक के माध्यम से राखी भेज रही हैं। ऐसे में वाटरप्रूफ लिफाफे की मांग है।
विज्ञापन

डाकघरों में पहुंचने वाले लोग राखी को सुरक्षित रखने के लिए इन लिफाफों की खरीदारी कर रहे हैं। बारिश के दौरान लंबी दूरी तय करने वाली डाक के लिए यह लिफाफा राखी और तिलक सामग्री को नमी से बचाने में मदद करते हैं।
-
10 रुपये में मिल रहा लिफाफा
डाक विभाग की तरफ से प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफा उपभोक्ताओं के लिए 10 रुपये में उपलब्ध है। लोग इन लिफाफों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे बारिश के मौसम में राखी के सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है।
-
ई-कामर्स प्लेटफार्म से घर बैठे मिल जाती सुविधा
बदलते दौर में ई-कामर्स प्लेटफार्म ने सामग्री की डिलीवरी के साथ ही घरों से ही सामग्री की बुकिंग की भी सुविधा और सहूलियत दी है। तमाम प्लेटफार्म बुकिंग पर घर से ही सामग्री को पिकअप कर रहे हैं और उपभोक्ताओं के बताए पते पर डिलीवरी की जिम्मेदारी ले रहे हैं। इसका असर डाक विभाग के वाटरप्रूफ लिफाफों पर पड़ा है।
-
उपभोक्ताओं की सुविधा और सहूलियत के लिए जिले के सभी डाकघरों पर करीब 550 वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराए गए हैं। शुरुआती दौर में उपभोक्ताओं में मांग ठीक दिख रही है। करीब 150 लिफाफा की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार सोनकर, अधीक्षक, डाक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें