फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रास्ता बनवाने की बातचीत पर चले ईंट-पत्थर, ढाई घंटे मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली क्षेत्र के कटियार गांव में 10 माह से उखड़े खड़ंजे के स्थान पर इंटरलॉकिंग लगवाने की बातचीत में मंगलवार शाम दो पक्षों में मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चल गए। करीब ढाई घंटे तक मारपीट और तोड़फोड़ होती रही।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग लगवाए जाने को लेकर प्रधान पति प्रमोद रावत व विद्यालय प्रबंधक (बीमा एजेंट) शरीफ अली के समर्थकों में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चल गए। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर जानलेवा हमला व एससी/एसटी उत्पीड़न की धाराओं में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तहरीर ही नहीं ली।

कटियार गांव में खुर्शीद के घर से रामखेलावन के घर तक इंटरलॉकिंग लगवाए जाने के संबंध प्रधान पति रामखेलावन के मकान के पास चर्चा कर रहे थे। अपशब्दों पर जमालू से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। प्रधान पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पंचायत भवन से घर आ रहा था। रास्ते में शरीफ अली, वसीम, जमालू, अरमान ने रोक लिया।
विज्ञापन


गाली गलौज किया और रास्ता बनवाने की बात कही। जानकारी पर भाई प्रवीण, मां राम कुमारी, पुत्र नीरज, पुत्री प्रिया आ गए। शरीफ ने प्रवीण व नीरज पर बांका से वार कर दिया और अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटा।

शरीफ अली ने बताया कि प्रधान पति ने रास्ता बनवाने की बात पर हुई कहासुनी पर मारापीटा। इसमें मां सलीमा व जमालू घायल हो गए। प्रधान समर्थकों ने कार, बाइक और घर की खिड़की आदि तोड़ दिए। एएसपी नृपेंद्र कुमार, संडीला सीओ शिल्पा कुमारी ने ग्रामीणों से जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि प्रधान पति की तहरीर पर शरीफ अली, वसीम, जमालू, अरमान के खिलाफ नौ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने भी जानकारी ली।
कटियार गांव में मंगलवार रात साढ़े सात बजे दो पक्षों में मारपीट, ईंट-पत्थर और कार, बाइक आदि की तोड़फोड़ की घटना में करीब डेढ़ घंटे बाद अतरौली पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें