फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड फैक्ट्री के जरनेटर रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
ब्रेड फैक्ट्री के जरनेटर रूम में कुछ इस तरह निकलतीं आग की लपटें। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्कुलर मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह ब्रेड फैक्टरी के जेनरेटर रूम में आग लग गई। आग लगने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। पीछे की दीवार कूदकर भागे मजदूरों ने जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

विष्णुपुरी निवासी प्रदीप गुप्ता व्यवसायी हैं। सर्कुलर मार्ग पर उनकी अलका नाम से ब्रेड फैक्टरी है। रविवार सुबह फैक्टरी में 50 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मेन गेट पर बने जेनरेटर रूम में अचानक आग लग गई।
धीरे-धीरे आग पूरे रूम में फैल गई। मजदूर दीवार फांदकर भागे। मालिक व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। प्रदीप ने बताया कि आग से दो जेनरेटर और पैनल, व वेल्डिंग मशीन जल गईं। पीड़ित ने आग से लगभग 25 लाख का नुकसान होने की बात कही। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला कर्मी की सतर्कता से बचे कर्मी
शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी रामचहेती ने बताया कि वह रविवार सुबह फैक्टरी के मुख्य गेट पर पानी लेने गईं थीं। इसी दौरान जेनरेटर में आग की लपटें निकलतीं देखीं। उनके शोर मचाने पर मजदूर पीछे की दीवार से कूदकर फैक्टरी से बाहर आए। रामचहेती ने सतर्कता दिखाते हुए मालिक को सूचना दी। जिससे समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई।
विज्ञापन

केन में रखे 50 लीटर डीजल से फैली आग
फैक्टरी मालिक प्रदीप ने बताया कि जेनरेटर चलाने के लिए केन में 50 लीटर डीजल रखा था। केन फटने से आग फैल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें