फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलन के लिए निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 22 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम सभा के तत्वावधान में 25 दिसंबर को नुमाइश पुरवा में होने वाले चतुर्थ ब्राह्मण सम्मेलन के  लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से यह शोभायात्रा निकाल लोगों को सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


बिलग्राम चुंगी निकट हरदोई शीत गृह से एक जनजागरण शोभा यात्रा सभा के नेतृत्व में निकाली गई। बताया गया कि युवा शक्ति भगवान परशुराम सभा की ओर से चतुर्थ ब्राह्मण सम्मेलन 25 दिसंबर को योगेश पैलेस नुमाइश पुरवा में आयोजित होगा। जिसको लेकर सभी को अवगत कराने को मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई। बिलग्राम चुंगी से होते हुए शोभा यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी मार्ग स्थित कार्यालय पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा के समापन पर अध्यक्ष श्यामाकांत दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने को अभी से जुटने का आह्वान किया। शोभायात्रा में सुयश त्रिवेदी, राघवेंद्र दीक्षित, रघुवीर शरण दीक्षित, शिवम शुक्ला, शरद पांडे, कपिल तिवारी, अनुराग शुक्ला, आशू शुक्ला, अमूल्य दीक्षित, आकाश शुक्ला, देवार्चन मिश्रा, आशीष पांडे, शुभेंदु त्रिवेदी, पीयूष दीक्षित और शुभम शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें