फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप

Sun, 21 Dec 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव निवासी युवक पर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर पुत्री के साथ लगातार दुराचार करने और गर्भवती होने का आरोप लगा दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया गया कि पत्नी की मृत्यु और काम के सिलसिले में उसके बाहर रहने का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक उसके घर आने जाने लगा और इस बीच उसकी 15 वर्षीया पुत्री को शादी करने का लालच देकर अवैध संबंध बना लिए। तकरीबन एक वर्ष तक युवक उसकी पुत्री के साथ दुराचार करता रहा, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

इस की जानकारी होने पर जब उसने युवक व उसके पिता आदि से शादी को कहा तो वह टाल मटोल करने लगे। गत 16 दिसंबर 14 को उसकी पुत्री ने एक बच्चे का जन्म दिया, जिसकी थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें