कछौना। ग्राम सुहैना मजरा तकिया के तमाम ग्रामीणों ने विकास को मुद्दा बनाकर पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
कई स्थानों बहिष्कार संबंधी सूचना प्रदर्शित करते हुए कहा कि विकास के नाम पर जो बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकता है उसको वोट मांगने का अधिकार नहीं है।
गांव के शफीक, रफीक, हबीब, शकील, शकीना, निशात आदि ने बताया कि गांव में आज भी बिजली पानी, सड़क आदि का विकास नहीं हुआ है जिसके कारण वोट न डालने का एलान करते हुए इस ओर ग्रामीण एकजुट हो रहे है।