जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों में बड़े
पैमाने पर धांधली हो रही है। इसका साक्षात प्रमाण देखने को मिला निर्माणधीन
बाउंड्रीवाल में। बाउंड्रीवाल के अचानक ढह जाने से भगदड़ की नौबत बन गई।
संयोग से कोई हताहत नहीं हु आ।
जिला अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा
है। ओपीडी के पास बाउंड्रीवाल जाली लगाकर बनाई गई है। इससे ओपीडी जाने को
मरीज व तीमारदार को गेट से जाना पड़ता है। मंगलवार को अचानक बाउंड्रीवाल ढह
गई। इतना ही नहीं नाली किनारे बनाए गए पिलर भी ढह गए।
इससे वहां मौजूद लोग
बाल बाल बचे। बाउंड्रीवाल के अचानक ढहने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
तिमारदारों का कहना था कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
घटिया निर्माण सामग्री लगने का ही नतीजा है कि निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल
अचानक ढह गई। सीएमएस डा. आर के मिश्र ने बताया कि बाउंड्रीवाल को दोबारा
दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।