फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन को खंगाला

Thu, 17 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बुधवार को लखनऊ जीआरपी से आई बम निरोधक टीम ने रेलवे स्टेशन की तलाशी ली। दोपहर को आई टीम ने प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैग और वाहनों की तलाशी आधुनिक यंत्रों की सहायता से ली। वहीं डॉग स्क्ॅवायड की सहायता से भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन




आतंकी गतिविधियों को लेकर रेलवे स्टेशन वैसे ही अत्यधिक संवेदनशील है, जिसको लेकर रेलवे स्टेशन की सतर्कता बढ़ा दी गई है। लखनऊ जीआरपी ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए अब बम निरोधक दस्ता अनुभाग  शुरू कर दिया और अनुभाग को रेलवे स्टेशनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए है।



इसी क्रम में बुधवार को एक बार फिर से लखनऊ जीआरपी से बम निरोधक दस्ते ने स्थानीय रेलवे स्टेशन आकर सघन चेकिंग की। एसआई धीर सिंह के निर्देशन में बम निरोधक दस्ते की टीम में शामिल नरेंद्र सिंह, राम प्रताप, अखिलेश, अशोक कुमार तथा जितेंद्र कुमार ने आधुनिक यंत्रों की सहायता से रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक से पांच सभी पर तलाशी ली।
विज्ञापन




यात्रियों के बैगों की तलाशी लेने के साथ ही सरकुलेटिंग एरिया में खड़े चौपहिया के नीचे और दो पहिया वाहन की डिग्गी में तलाशी ली। साइकिल स्टैंड और टिकट विंडों के आसपास चेकिंग कर बम अथवा अन्य किसी अंजान वस्तु न होने की संतुष्टि की गई।

 
बम निरोधक दस्ते में शािमल कुत्ता बॉलर के माध्यम से प्लेटफार्म को कौने-कौने तथा रखे हुए सामान की तलाशी ली गई। सियालदाह एक्सप्रेस से आई टीम रेलवे स्टेशन दो घंटे सघन तलाशी लेने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस से वापस लौट गई।
विज्ञापन




एसओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आकस्मिक चेकिंग की गई, जिसमें आरपीएफ प्रभारी बचे सिंह व सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें