चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर बोलेरो की यात्रियों से भरी एक ऑटो से टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार एक की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक अपनी पुत्री की शादी के लिए रिश्ता देखने आए थे।
कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव नरेश कुमार ने बताया कि वह ऑटो चालक है। उनकी ऑटो गांव के लक्ष्मी नारायण (40) बुक कराकर परिवार के साथ पहाडी आए थे। अपनी बेटी राधा देवी की सगाई देखने के लिए पहाड़ी के एक घर में रुके थे। इसके बाद देर शाम को वह सब ऑटो से कौशांबी की ओर चले तो राजापुर मार्ग पर सामने से तेज गति से आई एक बोलेरो ने ऑटो पर टक्कर मार दी। इसमें लक्ष्मी नारायण काे गंभीर चोट लगने से प्राइवेट अस्पताल से मंझनपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा ऑटो सवार मृतक के पत्नी संगीता देवी, रामआसरे, रंजना देवी,बनी देवी समेत चालक नरेश को भी चोट लगी है। सभी का चित्रकूट में इलाज के बाद कौशांबी भेजा गया है। इस घटना को लेकर पहाड़ी थानाध्यक्ष अनुपमा तिवारी व राजापुर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि उनके पास इस एक्सीडेंट की सूचना नहीं मिली है।