फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूरा रेलवे फाटक के पास नाले में मिला बर्खास्त फॉलोअर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर पूरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार को पटरी के नीचे झाड़ियों में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने झाड़ियों में जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो पैन और आधार कार्ड से पहचान कर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

कछौना क्षेत्र के अंतर्गत पूरा रेलवे फाटक से पूर्व दिशा में करीब 500 मीटर दूर खंभा संख्या 1137/26 के पास पटरी के नीचे नाले में झाड़ियों से दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कछौना थाना प्रभारी अनिल कुमार और चौकी प्रभारी आकांक्षा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। आरपीएफ कछौना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास तलाशी ली तो पैन कार्ड, आधार कार्ड और पुलिस अवकाश डायरी मिली। दस्तावेजों में दर्ज पते के आधार पर युवक की पहचान प्रयागराज जिले के जसरा पोस्ट के चीरी गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।
दरोगा रामचंद्र शर्मा ने दस्तावेजों पर मिले संपर्क नंबरों से परिजन को वीडियो कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने फोटो और बरामद सामान दिखाकर शिनाख्त कराई। परिजन के अनुसार वह पुलिस में फॉलोअर पद पर तैनात थे और इन दिनों बर्खास्त चल रहे थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका है। संभावना है कि संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए और गंभीर चोट लगने के कारण उठ नहीं सके। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सुनसान स्थान पर किसी की नजर भी नहीं पड़ी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें