फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव के बाहर आंबेडकर पार्क के पीछे एक युवक का शव पीपल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी। कुम्हरुआ गांव में युवक की एक महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी बाबूराम मानपुर गांव में साइकिल पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा विकास (22) कभी कभार दुकान पर बैठता था। पिता बाबू राम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर में कुछ बताए बिना चला गया था। शाम को पुलिस ने उसके मझिला थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में आंबेडकर पार्क के बाहर पीपल के पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना दी। बाबू राम ने बताया कि कम्हरुआ गांव की एक महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर कहासुनी होने पर उसने एक साल पहले महिला के घर जाकर अपना गला भी काट लिया था लेकिन बच गया था। पुलिस को शव के पास से साइकिल और शराब का एक क्वार्टर भी भी मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। विकास अविवाहित था और एक बहन व तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें