फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का घमंड चूर, सोने की लंका जलकर हुई राख

Fri, 26 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों ने लंका दहन लीला का प्रभावी मंचन किया। इस अवसर पर लंका का दहन किया गया। दर्शकों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



वृंदावन से आए श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने महाबली हनुमान के लंका जाने की लीला का अभिनय किया


हनुमान को जामवंत के माध्यम से शक्ति का स्मरण कराना और लंका पहुंचकर अशोक वाटिका के विध्वंस की लीला को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके बाद अक्षय कुमार का वध और फिर मेघनाद से हनुमान के युद्ध की लीला प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की गई।

 
विभिन्न लीलाओं का मंचन के साथ देर शाम को अंधेरा होने के बाद लंका दहन की लीला की गई। रावण की सभा में हनुमान को दंड स्वरूप पूंछ में आग लगाना और हनुमान का सेाने की लंका को पूरी तरह से जला डालने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य आयोजक राम प्रकाश प्रकाश शुक्ला, लीला संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें