फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में एक नकलची दबोचा

Sat, 21 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न हुई। एक परीक्षार्थी नकल करते मिला। इधर, विवि की परीक्षाएं भी शांति पूर्वक चल रही है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को प्रथम पाली में भूगोल प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

राजकीय इंटर कालेज टड़ियावां परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी नकल करते मिला। अब तक जिले में 73 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में नकल करते मिले हैं। अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, विवि की परीक्षा में शहर के केंद्रों पर सख्ती देखने को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर मनमानी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें