फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे लहरा जुलूस निकाला

Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर दबंगों के कब्जे के विरोध में सोमवार को बसपा नेता राजेश पाठक की अगुवाई में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जमीन को दबंगों से मुक्त कराने की मांग की गई। मामले में सोमवार को दुकानों पर भी काले झंडे लगे हुए थे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मिट्ठू बाबा स्थित जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर दबंगों द्वारा सीमेंट के पोल लगा उन पर कटीले तार की बैरीकेडिंग करने से गुस्साए लोगों ने जमीन खाली कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार सुबह से ही नगर की दुकानों पर इसके विरोध में काले झंडे लगे थे।

बसपा नेता राजेश पाठक, भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ल, मनोज अग्निहोत्री के साथ नगर के लोग मुख्य चौराहे पर आए और अवैध कब्जे पर रोष जताते हुए मामले में आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। पाठक ने बताया कि 9 जून को बिलग्राम तहसील पर जाकर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 10 जून की शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकाला जाएगा, यदि इस पर भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। सोमवार शाम को बाजीगंज बाजार से विरोध प्रकट करते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चौराहे पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें