फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार को सौंपी गई सातवेें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में शुक्रवार को केंद्र व राज्य कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध जताया।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कई विभागों के कर्मचारियों ने विकास भवन में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिफारिशों को वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन की अगली रणनीति तैयार करते हुए मोटर साइकिल रैली, सांकेतिक हड़ताल और पूर्ण हड़ताल करने की चेतावनी दी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में विकास भवन परिसर मे एकत्रित होकर नारेबाजी की। परिषद जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों को गुमराह और निराश किया है। जिसके विरोध में 21 दिसंबर को मोटर साइकिल रैली, 22 व 23 दिसंबर को पेन डाउन सांकेतिक अघोषित हड़ताल, 23 फरवरी को पूर्ण कालिक हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर मंत्री शिव गोपाल सिंह, संरक्षक राजकुमार कपिल, सुनील दत्त अवस्थी, राजीव कुमार सक्सेना, विजय कुमार सिंह, राम नरेश द्विवेदी, संजय कुमार गुप्ता, अशोक वर्मा, अर्चना वर्मा, संजीव कुमार सिंह, महावीर प्रसाद, लालचंद्र कुरील, प्रभा सिंह, देश दीपक तिवारी, जितेंद्र बहादुर, सिद्धार्थ प्रभाकर, गिराजा शंकर बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें