गन्ना कृषक महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण
शिविर में सांसद ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं मोदी सरकार की
नीतियों को जनता के बीच प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।
पंडित दीनदयाल
उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुपति शंकर
बाजपेई व भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को
मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई
योजनाओं से आम जनता, किसानों और नौजवानों को लाभ हो रहा है।
कार्यक्रम के
अंतिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता
का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर माधवेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र राजपूत, पूर्व
ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतोष, मदन पाल और अमित
गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।