तहसील सभागार में आयोजित भूमि पट्टा आवंटन शिविर में
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने चयनित
ग्रामीणों को पट्टा आवंटन पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार समाज
के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर उन्होंने 9
स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी लोकार्पण शिलापट के माध्यम से किया। कहा कि शहर
के निकट लखनऊ रोड पर नयागांव के पास ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा
हो चुका है, जिसका लोकार्पण जल्द ही सीएम अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा।
कहा कि योजनाओं का लाभ गरीबों जरूरतमंदों एवं पात्रों का मिले इसके लिए सभी
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। शिविर में
एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने कहा कि ग्राम पिपरी की 34, ओदरा के 33, टोलवा
आटदानपुर के 36 लोगों सहित 130 लोगों को कृषि योग्य भूमि का आवंटन
नियमानुसार किया गया है।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह,
तहसीलदार राजेश कुमार, सीओ सिटी रामलाल राय, डीआईओ महेंद्र कुमार आदि मौजूद
थे।