फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ प्रबंधन से विपक्ष के झूठ को परास्त करेगी भाजपा : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चुनाव में बूथ प्रबंधन से भाजपा विपक्ष के झूठ-फरेब को परास्त करेगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले सूक्ष्म प्रबंधन से बूथ प्रबंधन का काम पूरा करना होगा। मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों पर बूथ प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी है। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कार्यशाला में व्यक्त किए। कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में हुआ।
मंडल अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों की कार्यशाला में धर्मपाल ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजकों को बूथ समिति के साथ मिलकर काम करना होगा। पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही विचार परिवार और सहकारिता से जुड़े लोगों को भी सक्रिय करना होगा। बूथों पर पार्टी के सभी अभियानों की सक्रियता भी दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि बूथ समिति की सक्रियता में ही संगठन की मजबूती है। मजबूत संगठन ही जीत का आधार है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सिर्फ अपने परिवार की राजनीतिक विरासत बचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति जातिवाद और मुस्लिम तुष्टिकरण पर टिकी है जबकि भाजपा का एजेंडा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।
जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि हरदोई संगठन पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उच्च स्थान प्राप्त कर रहा है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि संगठन का एक लक्ष्य है कि सबको साथ लेकर चलना। कार्यशाला का संंचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। यहां पूर्व के कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मंडल अध्यक्षों, शिवाजी चंदेल, अनिल पांडेय, राकेश रंजन, अजय सिह, अनुज राजपूत को सम्मानित किया गया।


जिला पदाधिकारियों से सेवा पखवाड़ा को लेकर चर्चा
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने हैं।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की तैयारी अभी से कर ली जाए। पदाधिकारियों की बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, गुड्डू सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इसके बाद धर्मपाल ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ संक्षिप्त बैठक की। इस बैठक में पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह, अंशुल वर्मा और डॉ. अशोक वाजपेयी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, विद्या राम वर्मा, रामबहादुर सिंह और श्रीकृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें