फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के विधायक बोले: ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प-तड़प कर मर गए, लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं देता

Sun, 25 Jul 2021 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

विधायक ने लिखा है कि ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प-तड़पकर मर गए।
विज्ञापन
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले भाजपा के गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश रविवार को फिर सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर अमर उजाला की एक खबर पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने लिखा है कि ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प-तड़पकर मर गए।
विज्ञापन


विधायक राज कुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता। विधायक की यह टिप्पणी मीडिया से लेकर जन सामान्य तक में सुर्खियों में है। बीते दिनों संसद में केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत न होने की बात कही थी।

इसको लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में एक खबर प्रकाशित की थी। खबर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री और अफसरों को लिखे गए पत्र प्रकाशित किए गए थे।
विज्ञापन


यही खबर रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई। सैकड़ों लोगों ने इस पर टिप्पणी की। इन्हीं में शामिल गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश की टिप्पणी भी सुर्खियों में आ गई। 
 
विज्ञापन

दरअसल, श्याम प्रकाश जनहित के मुद्दों पर हमेशा ही जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। इससे पहले भी वे कोरोना संक्रमण के दौरान पंचायत चुनाव की मतगणना टालने और मनरेगा में भ्रष्टाचार का मामला सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठा चुके हैं।

इस बार ऑक्सीजन के मुद्दे पर भी हमेशा की तरह उन्होंने बेबाकी दिखाते हुए अमर उजाला की खबर पर लिखा है कि आपने सच बोला है, मैं आपसे सहमत हूं, ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़पकर मर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें