फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रही भाजपा- राजपाल

Thu, 22 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री डा. राजपाल कश्यप सपा के प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर हरदोई पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भाजपा पर तीखे शब्द बाण चलाते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनावों में भाजपा जनता के बीच गई थी और जो वादे किए थे, सरकार बनने के बाद भाजपा भूल गईं और जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल किसी और के इशारे पर कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश सचिव ने कहा कि काला धन देश में वापस लाने जैसे वादों से भाजपा पीछे हट गई है और विभिन्न राज्यों मेें सत्ता पाने के लिए उन लोगों को दल में शामिल कर रही है जिसका कुछ समय पूर्व तक भाजपा विरोध कर रही थी। भाजपा की नीति और नियति साफ नहीं है। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को भाजपा से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनेंगे तभी देश और समाज का भला होगा क्योंकि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2017 के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं को कुछ इस तरह से मेहनत करनी है कि अबकी बार प्रदेश सहित केंद्र में सपा सरकार बने।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने कहा कि डा. राजपाल कश्यप को पहले राज्यमंत्री फिर बाद में संगठन का प्रदेश सचिव बनाकर सपा ने साबित किया है कि सपा ही सर्व समाज की हितैषी है।
विज्ञापन


इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, आदर्श दीपक मिश्रा, मुकुल सिंह आशा, यादवेंद्र सिंह, अलंकार सिंह, प्रवीण सिंह, कपिल, संजय कश्यप, विमल मिश्रा, पप्पू यादव, श्रीकृष्ण कश्यप, रामौतार गुप्ता, नरेंद्र, डालू बाजपेयी, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें