फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के संकल्प को किया आत्मसात : अमर पाल

विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल, मंच पर मौजूद नरेश अग्रवाल, जय - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अवधक्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जिसने सरकार बनने पर जनता के सरोकारों का ध्यान रखा। बिना किसी स्वार्थ के विकास के संकल्प को आत्मसात किया। विपक्ष में रहते हुए विकास कार्य कराने का प्रयास किया और जब सत्ता मिली, तो उन संकल्पों को शत प्रतिशत पूरा करने का काम किया।
विज्ञापन

गांधी भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि विकास की योजनाओं में किसी वर्ग के साथ पक्षपात नहीं किया गया। सूबे में सरकार के गठन के बाद प्रदेश की जनता को माफिया के चंगुल से मुक्त कराया गया। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया है। विकास का एक नया माडल बनाया है। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद प्रभारी प्रकाश पाल, सदर सांसद जय प्रकाश, सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. जेके वर्मा ने की, जबकि संचालन भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किया।
विपक्षी सोचें कि नरेश हर राजनीतिक दल के लिए प्रिय क्यों : नरेश
प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने विपक्षी दलों के साथ साथ पार्टी के अंदर के विरोधियों पर भी निशाना साधा। कहा कि कमल दल-दल में खिलता है और इस समय हर कोई कमल को डुबोने की कोशिश कर रहा है। विपक्षियों को याद रखना चाहिए कि साइकिल या हाथी दलदल में फंसते हैं, तो हश्र क्या होता है। कहा कि नरेश के साथ एक दुर्भाग्य है, कि विभिन्न दलों के लोग गाली देते हैं, लेकिन सौभाग्य यह है कि जनता के दिल में नरेश ही रहते हैं। पिछले दिनों अखिलेश हरदोई में आए और नरेश को पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दे दिया। बसपा में शामिल होने का तरीका हर कोई जानता है, लेकिन लोगों को यह भी सोचना चाहिए कि नरेश हर राजनीतिक दल के लिए प्रिय क्यों हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तो खासियत है हममें। उन्होंने कहा कि न सांसद हूं, न विधायक, लेकिन लोगों को विश्वास है कि नरेश के पास जाएंगे तो काम हो जाएगा। विश्वास के रिश्ते ही परिवार के रिश्तों में बदल जाते हैं। कहा कि पार्टी के अंदर कुछ लोग सिर्फ नरेश की बुराई करते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होना। आगे बढ़ना है तो बड़ी लकीर खींचो, लकीर मिटाकर आगे नहीं बढ़ पाओगे।
विज्ञापन

नितिन और समीर के घर गए अमरपाल
गांधी भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य सदर विधायक नितिन अग्रवाल के वैटगंज स्थित आवास पर गए और स्थानीय राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इसके बाद वह बावन के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख समीर सिंह के धर्मशाला रोड स्थित आवास पर भी गए। यहां भी वह लगभग तीस मिनट तक रुके। इस दौरान जिला प्रभारी प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें