फोटो-20- बावन सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पंजीकरण कराते लाभार्थी। संवाद
बावन। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पर आयोजित सेवा पखवाड़े को लेकर सीएचसी पर शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिविर की शुरुआत करते हुए सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। सीएचसी पर लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रेरित किया।
सेवा पखवाड़े के मौके पर सीएचसी बावन पर आयोजित शिविर का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुरुआत की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आम जनता के हित में लगातार काम कर रही है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, नाजिम खान, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, राजेश सिंह, सीएचसी कर्मी अभिषेक शर्मा, सौरभ मौजूद रहे।
कंप्यूटरीकृत ओपीडी पर्चा की हुई शुरुआत
शिविर में पूर्व जिला पंचायत ने सीएचसी पर नेक्स्ट जेन पोर्टल के माध्यम से ओपीडी पर्चे की सुविधा की शुरुआत की। अधीक्षक ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत इस सुविधा से उस व्यक्ति के आभा अकाउंट में सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। जिसे कहीं से भी देखा जा सकता है। शिविर में दो बच्चों का अन्न प्राशन कर महिलाओं को पोषण पोटली भी वितरित की गई।