फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की एबीसीडी पर भाजपा ने फेर दिया पानी: अमित शाह

विज्ञापन
हरदोई में हुई रैली में आए लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन करते केंद्रीय गृहमंत्री व अन्य नेता। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जीआईसी मैदान में मंगलवार को हुई जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा की एबीसीडी ही उलटी है। इसका अर्थ है, ए से अपराध, आतंक, बी से भाई-भतीजावाद, सी से करप्शन और डी से दंगा। भाजपा ने इस पर पानी फेर दिया है। भाई-भतीजावाद की राजनीति समाप्त हुई है। आतंक का पर्याय बने गुंडों और माफिया को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। काला धन रखने वालों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

खचाखच भरे मैदान में अमित शाह ने कहा कि सपा शासन में एक तो बसपा शासन में दूसरी जाति का विकास हुआ। चुनाव आते ही कांग्रेस को बाबा भीमराव आंबेडकर की याद आती है, लेकिन कांग्रेस ने उनका अपमान किया। भाजपा उनके जन्मदिन को समरसता दिवस के रूप में मनाती है। विपक्षियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण को रोकने का बहुत प्रयास किया। कार सेवकों पर गोली व डंडा किसने चलवाया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव सवाल पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। पांच अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का शिलान्यास कर दिया। अब विपक्ष जितनी भी ताकत लगा ले, मंदिर निर्माण को रोक नहीं सकता। कुछ ही महीनों में आसमान को छूने वाला प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि इत्र कारोबारी के यहां इनकम टैक्स की रेड पर अखिलेश को मचलन हुई। आज उनको जवाब देते नहीं बनता है। समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां ढाई सौ करोड़ रुपये मिले हैं। ये किसका है, यूपी की जनता का धन इस बार घर से निकला है। अखिलेश हमें डराने का प्रयास न करो। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचार को समाप्त करो। जनसभा को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
जिले में 600 करोड़ का निवेश आया
हरदोई। जन विश्वास रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरदोई में 600 करोड़ का निवेश आया है। हरदोई से गंगा एक्सप्रेस-वे निकलेगा और इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनेगा। सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र के अर्जुनपुर पुल की स्वीकृति दे दी गई है। उन्होेंने कहा कि बैट्समैन अच्छा हो तो चौका तो मिलता ही है। अब मोदी और योगी के रूप में दोनों तरफ बैट्समैन हैं। इसलिए फिर जीत का चौका लगना तय है।
उन्होेंने कहा कि 15 साल की सपा-बसपा और बुआ-बबुआ की सरकार में गुंडे नहीं भागे। अब माफिया और गुंडे भाग गए हैं या सलाखों के पीछे हैं। महिलाएं निडर होकर किसी भी समय और कहीं भी आ-जा सकती है।
वरना पहले सूर्यास्त होने से पहले घर में चली जाती थीं। मोदी और योगी सरकार में सभी का विकास हुआ। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों व सभी जातियों को मिला। भाजपा ने जो कहा, वो किया। इसलिए भाजपा की विजय का सिलसिला जारी रहेगा। 2022 में यूपी में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। जनसभा को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सांसद अशोक बाजपेई, सांसद अशोक रावत, सांसद जय प्रकाश रावत समेत हरदोई के सभी विधायकों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें