माधौगंज। भाजपा के सदस्यता अभियान को और अधिक गति तथा मजबूती देने को जिले में आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी सदस्यता एवं वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र के तमाम स्थानों पर समाज के कई वर्गों के लोगों से मुलाकात की और सभी से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
कहा कि भाजपा में सभी मान एवं सम्मान सुरक्षित है। भाजपा ही सर्व समाज की हितैषी है। उन्होंने क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंच कर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में विचार रखे। यहां संस्थान के प्रबंधक अवनीश सिंह समेत तमाम लोगों ने भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया ।