फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संसाधन शिक्षक नहीं डाउनलोड करेंगे ऐप: सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक मोबाइल एप को डाउनलोड कराने को तैयार हैं। लेकिन प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने के बाद ही कराया जाए। संसाधनों के अभाव में बेसिक शिक्षक किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी योगेश कुमार पांडे को सौंपते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि दबाव में मोबाइल एप को डाउनलोड कराने की कोशिश न्यायोचित नहीं है। सोमवार से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के ऐसे आदेशों को शिक्षक किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आदेशों को निरस्त कराने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संतोष अग्निहोत्री, उदय शंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें