फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाई

Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने शनिवार को फ ांसी लगांकर जान दे दी । उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया महिला बीमारी से परेशान थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रामकरन की पत्नी सदाप्यारी (28) मानसिक रूप से बीमार रहती थी। उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। शनिवार को पति व अन्य परिजन खेत पर आलू खोदने गए थे।

सदाप्यारी की बड़ी बहन कांती जेठ अजय को ब्याही है। कांती खाना बना रही थी। शनिवार दोपहर सदाप्यारी ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरा बंद देख कांती मौके पर गई।
विज्ञापन



उसने खिड़की से झांककर शव लटकता देखा। कांती ने खेत पर आलू खोद रहे परिजनोें को बताया। मृतका की बहन कांती ने मझिला थाने के पलिया कोट निवासी पिता तेजा को फोन कर जानकारी दी।

मृतका के पिता करीब 2 बजे जलालपुर पहुंचे। पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें