फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई सवायजपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक के निकट सोमवार देर रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी रूपलाल (55) साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। उसके परिवार की एक महिला का ढाबा शहर कोतवाली क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के निकट है। सोमवार रात वह बाइक से ढाबे पर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें