फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। बाइक से स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई और एक छात्रा घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी कक्षा 12 के छात्र कैफ उर्फ अल्फाद (17), छोटा भाई अल्मतश (14) कक्षा नौ में दर्शन लाल वर्मा इंटर कॉलेज के छात्र हैं। मंगलवार को स्कूल बस छूट गई थी, जिससे कैफ उर्फ अल्फाद बाइक से अपने भाई अल्तमश के साथ स्कूल जा रहा था, तभी गांव के मनोज यादव ने कक्षा एक की छात्रा (8) वर्षीय पुत्री सृष्टि को स्कूल जाने के लिए बाइक पर बिठा दिया। माधौगंज क्षेत्र के मटियामऊ मार्ग पर नई बस्ती के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें तीनों विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया।
सीएचसी पर डॉ. लोकेश ने अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। कैफ और सृष्टि के गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अल्तमश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें