फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के माल-अतरौली मार्ग पर जंगली शिव मोड़ के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में होली का त्योहार मातम में बदल गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अतरौली क्षेत्र के भरावन निवासी मुकेश बाजपेई (55) लखनऊ में किराये के मकान में रहकर पुरोहित का कार्य करते थे। होली पर वह गांव आए थे। शुक्रवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे मुकेश बाइक से पिता बृजलाल बाजपेई (85) को लेकर सीतापुर के आमाघाट स्थित समधी के घर जा रहे थे।
रास्ते मे जंगली शिव मोड़ के पास किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे मुकेश हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मुकेश को सीएचसी भरावन से हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुकेश के परिवार में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
उधर, अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर गांव के मजरा रसुलवा निवासी अंकित (21) बाइक से धनाखेड़ा निवासी बंटी के साथ अतरौली से गांव वापस जा रहे थे। अतरौली-भटपुर मार्ग पर भट्ठे के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में घायल अंकित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें