फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार पेंटर की मौत

विज्ञापन
दिवंगत लवकुश।
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर सिमौर और अखरीपुरवा के बीच वाहन ने बाइक सवार युवक को बृहस्पतिवार देर रात टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी पिहानी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया तिगावां के मजरा ढकिया निवासी लवकुश (21) खेती के साथ पेंटर का काम करते थे। उनकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के छतैया में है। बृहस्पतिवार रात वह ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले थे।
तभी पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर सिमौर और अखरीपुरवा के बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने 112 और 108 पर फोन लगाया। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी पिहानी पहुंचाया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक के नंबर से परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें