पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में पिहानी-चपरतला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखीमपुर के मोहम्मदी थाने के ग्राम गयाप्रसाद (30) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार की देर रात वह बाइक से अपने दो अन्य साथियों कमलेश निवासी मन्नापुर मोहम्मदी और एक अन्य के साथ चपरतला मार्ग पर आ रहा था।
रास्ते में हर्रैया पुुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक मेें टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बाइक चला रहे गयाप्रसाद हेलमेट नहीं लगाए थे।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने गयाप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी।
कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।