हरदोई। पाली-शाहाबाद मार्ग पर बुधवार शाम ससुराल जा रहे बाइक सवार को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी शाहाबाद और फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया7 यहां दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परजिनों को सूचना दी गई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा निवासी जगमोहन (27) खेती करता था। उसकी ससुराल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिरौरी गांव में है। इन दिनों उसकी पत्नी पिंकी और बच्चे गिरौरी में ही थे। बुधवार की दोपहर जगमोहन पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहा था। पाली शाहाबाद मार्ग पर सफीपुर के पास दूसरी बाइक ने जगमोहन की बाइक में टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर उसे पुलिस ने सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में शाम सात बजे उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी पिंकी और दो बच्चे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बतायाकि घटनाा संज्ञान में हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सूचना मिली है।