फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्कूटी फिसलने से गिरे दो दोस्त, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-51-शैलेंद्र। स्रोत परिजन  
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मुरलीपुरवा के पास मंगलवार की रात स्कूटी फिसल गई। स्कूटी सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज हरदोई से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार को एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के चौखटिया निवासी शैलेंद्र (24) पिछले 15 साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा में रह रहे थे। वह खेती करता था। सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के लोधौरा निवासी शैलेंद्र के दोस्त औररिश्ते में चाचा संजीव शहर के गरुण मार्केट में रहते हैं। संजीव के मुताबिक वह और शैलेंद्र मंगलवार रात स्कूटी से टहल रहे थे।
इसी दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुरवा के पास स्कूटी फिसल गई। घटना में दोनों घायल हो गए। इसी दौरान उधर से गुजर रहे सीएचसी में तैनात डॉ. वेंकटेश ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से शैलेंद्र को देर रात लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक का एक छोटा भाई शिवा और दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें