फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
फोटो-5- पृथ्वीराज। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरा टिकुर के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे युवक को भर्ती कर लिया लिया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी पृथ्वीराज (24) मजदूरी करते थे। पिता रामपाल ने बताया कि इन दिनों पृथ्वीराज फर्रुखाबाद जनपद में ठेके पर आलू की खोदाई कर रहे थे। 20 फरवरी को पृथ्वीराज गांव आए थे। गांव निवासी दोस्त मोनू (23) को अपनी बाइक की सर्विस करानी थी। मोनू शनिवार दोपहर शहर के सिनेमा चौराहे पर बाइक की सर्विस कराने आए थे। उनके साथ पृथ्वीराज भी थे। सर्विस के बाद देर शाम दोनों बाइक से गांव वापस जा रहे थे। बिना हेलमेट बाइक पृथ्वीराज चला रहे थे।
इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरा टिकुर के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां रात के समय पृथ्वीराज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मोनू को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। पृथ्वीराज पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर, अविवाहित थे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

फोटो-5- पृथ्वीराज। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें