फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। सांडी नखासे से भतीजे के साथ घर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार शाम हुई घटना के बाद से मृतक का भतीजा लापता है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर निवासी राम सिंह उर्फ भूरा (45) खेती करते हैं। उनके भाई श्रवण के मुताबिक शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे राम सिंह बाइक से भतीजे मोहित (18) के साथ सांडी के नखासा बाजार गए थे। शाम को बाइक से वापस आ रहे थे। इसी दौरान उन्नाव-कटरा मार्ग पर बिलग्राम चौराहा से सांडी रोड स्थित एक मजिस्द के पास बिलग्राम की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारदी। घटना में राम सिंह कीमौके पर ही मौत हो गई।
कुछ ही देर में पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। श्रवण के मुताबिक राम सिंह का भतीजा मोहित घटना के बाद से लापता है। उसे तलाशा जा रहा है। बिलग्राम कोतवाल अरविंद रॉय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें