फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चाइनीज मांझा गले में उलझने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेटी के साथ जा रहे बाइक सवार के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। इसके कारण गले में गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ वासत निवासी श्रवण कुमार (45) खेती करते थे। उनकी पुत्री शीतल बीए की छात्रा है। माधौगंज में स्थित एक महाविद्यालय में उसका परीक्षा केंद्र है। श्रवण बाइक से शीतल को लेकर परीक्षा दिलाने शुक्रवार को गए थे। देर शाम वापस अपने गांव जा रहे थे। शाहाबाद में भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा उलझ गया।
मांझा उलझते ही उनके गले से खून की धार निकल पड़ी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण कुमार के परिवार में पत्नी ममता, दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें