फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जहरीला पदार्थ खाए प्रेमी युगल की बाइक पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर अलियापुर के पास सोमवार की दोपहर प्रेमी युगल की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। मौके पर दोनों के परिजनों में कहासुनी हुई। परिजन अलग-अलग वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (22) का लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) के साथ प्रेम-प्रसंग है। युवती सवायजपुर में कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए आई थी। सोमवार की दोपहर में दोनों बाइक से सवायजपुर से शहर की ओर जा रहे थे।
इस दौरान हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर अलियापुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर युवक का चचेरा भाई परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन अलग-अलग वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। सीएचसी में पुलिस ने परिजनों का बीच-बचाव कराया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें