फोटो- 17-अंकित की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर साइकिल सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
मल्लावां कोतवाली के ग्राम तेरवाकुल्ली निवासी अंकित कुमार (22) बुधवार को ग्राम इसरापुर में लगने वाली बाजार में खरीदारी के लिए गया था। देर शाम साइकिल से वह अपने गांव वापस जा रहा था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर परसोला के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
राहगीरों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजन उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। अंकित की मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। पिता के साथ किसानी में सहयोग करता था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।