फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से भूमि विकास बैंक के अमीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। ऑटो से उतरकर सड़क पार कर लघुशंका करने जा रहे संविदा पर तैनात संग्रह अमीन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव चले गए। जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के घटकना निवासी हरिदास दीक्षित (56) बिलग्राम में स्थित भूमि विकास बैंक में संविदा पर संग्रह अमीन थे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। ऑटो पर सवार होकर बिलग्राम जा रहे थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सखेड़ा गांव के पास ऑटो रुका तो वह लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने लगे।
इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हरिदास ने मोबाइल पर अपने पुत्र मगन कोजानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें