शहर कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में एएसपी पूर्वी ने
साफ सफाई और अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
लंबित विवेचनाओं को निपटाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त
नहीं की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने सोमवार को शहर
कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में
साफ सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हवालात में भी साफ
सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेख अपूर्ण मिलने पर पूर्ण करने
को कहा। उन्होंने कहा कि अभिलेखोें को अपडेट रखा जाए। इसमें किसी भी
प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर
क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित विवेचनाआें को
शीघ्र पूर्ण करने को कहा। एएसपी ने कहा कि कोतवाली में आने वाली जनता के
साथ सही व्यवहार किया जाए। पीड़ित की पूरी बात सुनी जाए और उसका निस्तारण
कराने को प्रयास किया जाए।
किसी के साथ भी गलत व्यवहार न किया जाए। इस मौके
पर उन्होंने शस्त्रों आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली
नागेश मिश्र सहित थाने के पुलिस कर्मी मौजूद थे।