फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की निगरानी को दुरुस्त पुलिस की तीसरी आंख

Tue, 10 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले होशियार हो जाएं। शहर में चौराहाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे फिर हरकत में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी चौराहे जल्द ही सीसीटीवी से लैस हो जाएंगे। इससे जहां आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा वहीं यातायात नियंत्रित होगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिले में पुलिस महकमे को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा रहा है। सीसीटीएनएस के तहत जहां थानों को आनलाइन करने का कार्य कर चल रहा, वहीं शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को दो चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए थे।

इनको अत्याधुनिक स्मार्ट कंट्रोल रूम से सेटेलाइट से जोड़ दिया गया था। जहां पर एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी। जिससे चौराहे पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रूम में रहेगी। प्रथम चरण में शहर के नुमाइश चौराहा और सिनेमा चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन


इसके लिए पास की इमारत पर ही टावर बनाए गए थे। इससे ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जानी थी, पर इन चौराहे पर लगाए गए कैमरे खराब हो गए थे। इस पर अमर उजाला ने 25 फरवरी केे अंक में खबर प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होते ही पुलिस महकमा ने सख्त रुख अख्तियार किया और एएसपी बीसी दुबे ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया था। जिस पर सोमवार को संस्था के लोग शहर पहुंचे और लगे हुए सारे कैमरे दुरुस्त कर दिए। इसके साथ ही विभाग को मिली धनराशि से शहर के चार अन्य चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इनमें लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी, पिहानी चुंगी शामिल है। इसके अलावा नुमाइश चौराहे पर नए कैमरे लगेंगे। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि इसके अलावा जो चौराहे शेष रह जाते हैं, उनमें समाजसेवी और व्यापारियों के सहयोग से कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि शहर के हर चौराहे पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें