हरदोई। जेठ माह के शनिवार को भगवान श्रीराम दरबार और श्रीहनुमान जी की श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भोग प्रसाद अर्पित किया। घरों से लेकर मंदिरों तक हनुमान चालीसा की चौपाई अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, असवर दीन जानकी माता... गूंजता रहा। जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे में प्रसाद चखा।
मंदिरों में जय श्रीराम और जय श्रीहनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजन-अर्चन के साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भंडारे में प्रसाद वितरण सुबह से शाम तक चलता रहा। धर्मशाला सड़क पर क्षत्रिय भवन के पास प्रियम मिश्रा, मनु अवस्थी, मनोज मिश्रा, अभिजीत मिश्रा, नमन शुक्ला, सलिल मिश्रा, प्रियांशु, अर्पित, दीपक सिंह ने प्रसाद वितरित किया। बाबा मंदिर के पास कन्या दान योजना समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
संडीला में प्रेस क्लब की ओर से भंडारे का शुभारंभ पूजन-अर्चन से हुआ। अध्यक्ष लाल चंद्र चौरसिया, मंत्री हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितेश सिंह, लकी, आशीष गुप्ता आशु, सुमित शर्मा, विपिन गुप्ता सहित प्रेस क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया।
पिहानी में नगर पालिका की ओर से भंडारा किया गया। धर्मेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण, अश्वनी वाजपेयी, अरुण अग्निहोत्री, रमाकांत सक्सेना, अशोक कुमार व मोतीलाल आदि ने प्रसाद वितरित किया।