फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांचवीं तक की मान्यता पर बीईओ को होती मिली इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सवाजयपुर। भरखनी विकास खंड के कीर्तियापुर और सहजनपुर में संचालित दो प्राइवेट स्कूलों में कक्षा पांच तक की मान्यता पर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराए जाने का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी को मंगलवार के औचक निरीक्षण में यह मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को वह मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान कीर्तियापुर स्थित देव संस्कृत शिक्षण संस्थान पहुंचे। बीईओ के मुताबिक यहां कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होने की जानकारी मिली। अभिलेख देखने पर पता चला कि विद्यालय की मान्यता कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं को संचालित करने की है। इसी तरह सहजनपुर स्थित कृष्ण विहारी शिक्षण संस्थान का भी निरीक्षण किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी का दावा है कि यहां भी कक्षा पांच तक की पढ़ाई की मान्यता है, लेकिन संचालन इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं का हो रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अमान्य कक्षाओं को बंद करा दिया गया है। इन कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छुट्टी करा दी गई। अभिभावकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने बच्चों का नामांकन पास के ही किसी सरकारी विद्यालय में करा लें, ताकि पढ़ाई बाधित न हो। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें