फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्नैचिंग और चोरी रोकने में नाकाम बेनीगंज कोतवाल निलंबित, अतुल को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ में रविवार को लगे मेले में हुई स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख दिखाया। एसपी ने बेनीगंज कोतवाल कौशलेश सिंह को निलंबित कर दिया। इसके अलावा दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करते हुए गैर जनपद तबादला होने पर दो थानाध्यक्षों को भी कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बेनीगंज कोतवाल कौशलेश सिंह को निलंबित किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को बेनीगंज का नया कोतवाल बनाया गया है। इसके अलावा जहानीखेड़ा के चौकी प्रभारी कैलाश यादव और बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और हरियावां थानाध्यक्ष रीतेश चौहान का गैर जनपद तबादला होने पर दोनों को कार्यमुक्त किया गया है।
कछौना के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को अब अरवल की जिम्मेदारी साैंपी गई है। प्रतापनगर के चौकी प्रभारी दीपक कुमार को हरियावां थानाध्यक्ष बनाया गया है। पचदेवरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राकेश चौधरी को प्रतापनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। राधानगर चौकी प्रभारी रोहित कुमार पांडेय को पचदेवरा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

बघौली चौकी प्रभारी राकेश कुमार को राधानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। कछौना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विशाल पुंडीर को बावन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात अजय तोमर को बेनीगंज भेजा गया है। रूपापुर के चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता को बघौली चौराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। पिहानी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक आशीष त्यागी को रूपापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें