फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: थाने से 100 मीटर दूर प्राचनी कालसेन बाबा मंदिर से घंटे चोरी

Thu, 16 Jan 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
पुजारी से जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी व थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी।  - फोटो : पुजारी से जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी व थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी।
विज्ञापन
फोटो-36-पुजारी भरत स्वरूप से जानकारी लेतीं सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी।
विज्ञापन

मंदिर में कैमरे लगे, लेकिन इंटरनेट रिचार्ज ही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। थाने से लगभग 100 मीटर दूर स्थित कालसेन बाबा के मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। मंगलवार रात चोरों ने मंदिर से 20 किलो वजन के छह घंटे चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जागने पर पुजारी को घटना का पता चला। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
बेहटागोकुल कस्बे में पूरब दिशा में थाने से लगभग 100 मीटर दूर कालसेन बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी भरत स्वरूप बुधवार सुबह सोकर उठे और मंदिर गए तो मंदिर से घंटे चोरी होने की जानकारी मिली। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी और थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत से कैमरे लगाए गए थे। सीओ ने मौके पर कैमरे के फुटेज देखने को कहा तो ग्राम सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि इंटरनेट का रिचार्ज खत्म हो गया था, इसलिए सीसीटीवी चल ही नहीं रहा। सीओ ने कैमरे के लिंक के बारे में पूछा तो कोई बता नहीं पाया। इस पर सीओ ने नाराजगी जताई और बोले कि ऐसे कैमरे लगवाने से भी क्या फायदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें