फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिरेल होने से प्रभावित रहा अपरूट

Sat, 21 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के बछरावां स्टेशन के पास पटरी से उतरी जनता एक्सप्रेस ने अप रूट की ट्रेनों को प्रभावित कर दिया। बछरावां से होकर जनपद आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। उक्त रूट की ट्रेनें देर शाम तक भी स्टेशन पर नहीं पहुंच सकीं। जिससे सबसे अधिक परेशानियों का सामना आरक्षित यात्रियों को करना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि ट्रेनें लेट हो जाने से अन्य यात्री भी परेशान हो गए। देहरादून से होकर बनारस जा रही 14266 जनता एक्सप्रेस शुक्रवार को बछरावां स्टेशन पर पहुंचने से पहले पटरी से उतर गई। डाउन रूट पर जा रही जनता एक्सप्रेस के डिरेल होने से इस रूट पर आने वाली तीन जोड़ा ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

ज्ञात हो कि रायबरेली के बछरावां से होकर जनता एक्सप्रेस के अतिरिक्त त्रिवेणी एक्सप्रेस और पंजाब मेल का आवागमन होता है। ऐसे में डाउन रूट की जनता एक्सप्रेस डिरेल होने से अप रूट पर आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे लेट हो गई और रात के सात बजे तक लखनऊ भी नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


जबकि पंजाब मेल और 4265 जनता एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट बताई गईं और देर शाम तक लखनऊ नहीं आईं थी।
ट्रेनों के प्रभावित होने से सबसे अधिक परेशानी का सामना आरक्षित यात्रियों को हुआ। जिनका आरक्षण पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस से था, वह लोग देर रात तक स्टेशन पर जाकर अपनी ट्रेन का पता करते रहे।

हालांकि खबर लिखे जाने तक ट्रेन रद करने की कोई सूचना नहीं आई ऐसे में टिकट रिफंड को लेकर भी आरक्षित यात्री पशोपेश में नजर आए। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि शाम तक तो ट्रेनों के लखनऊ तक आने की भी सूचना नहीं आई है, अगर रद कर दिया जाता है तो आरक्षित यात्रियों को रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें