फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क हों वरना सताएगी महामारी

विज्ञापन
नुमाइश चौराहे पर बंद पटरी दुकानें। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। इसका नतीजा है कि लोगों ने खुद को घरों में सीमित कर लिया है। गुरुवार रात शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल गेट, रेलवेगंज व नुमाइश चौराहे स्थित पटरी दुकानों को बंद करा दिया। शुक्रवार को भी दुकानें बंद रहीं, जिससे शहर में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद शहर के लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर और अधिक सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। जरूरी न होने पर लोगों ने कार्य टालने शुरू कर दिए हैं। सड़कों पर आवाजाही घट गई है। पान की गुमटी से लेकर रेस्टोरेंट तक में लोग दूरी बनाकर ही दिख रहे हैं। आम आदमी भी इस ओर काफी सतर्क है और दूसरों को संकेत देने लगा है कि सतर्क हो जाएं ताकि कोरोना से जंग लड़ी जा सके।
बैंक में दो-दो करके ही ग्राहकों को आने दिया
हरदोई। महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक प्रबंधन ने भी ग्राहकों की भीड़ को बैंकों के अंदर जाने से रोकने के लिए शुक्रवार से पहल कर दी। बैंक प्रबंधन ने दो महिला व दो पुरुष ग्राहकों को ही बैंक के अंदर जाने दिया। उनके बाहर निकलने पर दूसरों को अंदर भेजा गया। इस नियम के कारण ग्राहकों को काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। वहीं बावन में कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अधिकतम पांच लोगों को ही परिसर में प्रवेश देने का नियम लागू कर दिया। शाखा प्रबंधक प्रवीण चंद्र ने बताया कि लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सावधानी ही बचाव
हरदोई। सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास शुक्रवार को रिक्शे पर वृद्धा और युवक को मास्क लगाए जिसने भी देखा यही कहा कि हां हम सभी को इस ओर सावधानी बरतनी चाहिए। तभी कोरोना वायरस से जंग लड़ी जा सकती है।
हवन कर देश को स्वस्थ रखने की प्रार्थना
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा के छात्र संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के नुमाइश चौराहे स्थित शिवभोले मंदिर पर हवन पूजन कर देश को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा ने बताया कि हर जनपद में असाध्य बीमारी के नाश के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, सवर्ण चेतना सभा के जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रदेश सचिव राजीव सिंह, मंडल महासचिव शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सपाइयों ने बांटे मास्क, बताए बचाव के उपाय
हरदोई। कोरोना वायरस से बचाव को जिला महिला अस्पताल गेट और कांशीराम कालोनी में सपा नेताओं ने लोगों को मास्क वितरित किए और कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बताए। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, मुलायम यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जनता को जागरूक करना हमारा फर्ज है। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, अवनीश पांडेय, अभिषेक शुक्ला, सुमित झा, अंकित सिंह, अजय सिंह, पवन सिंह मौजूद रहे।
सपा कार्यालय भी 15 अप्रैल तक बंद
हरदोई। कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरतते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि घर में रहें, अनावश्यक दौड़ न लगाएं। यदि बहुत जरूरी हो तो फोन पर बात करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें