फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अमृत सरोवर क काम में ढिलाई पर बीडीओ और एपीओ होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बारिश की एक-एक बूंद संग्रहीत और संरक्षित किए जाने के उद्देश्य से बनवाए जा रहे अमृत सरोवर के काम को तेजी से कराया जाए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि चिह्नित अमृत सरोवर पर एक सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाए। काम न होने और ढिलाई के लिए बीडीओ और एपीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक की। जल संरक्षण और संग्रहण के उद्देश्य से गांवों में बनवाए जाने वाले अमृत सरोवर का काम शुरू न होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी बीडीओ अमृत सरोवर का काम शुरू करा दें। अमृत सरोवर की संख्या में बढ़ाई जाए। निर्माणाधीन अमृत सरोवर का काम तेजी कराते हुए पूरा किया जाए। गांवों की साफ-सफाई के लिए कहा कि ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही इसके साप्ताहिक रूप से प्रधान, पूर्व प्रधान और तीन अन्य लोगों से सफाई के संबंध में प्रमाण पत्र लिए जाएं। गांवों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र में निविदा को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में शौचालय निर्माण और स्वच्छता के लिए अच्छा काम करने वाले सुरसा के कराही के ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार, हर्रैया के प्रधान को प्रशस्ति पत्र दिया। हर्रैया के केयर टेकर और सफाईकर्मी व मलेहरा के सफाईकर्मी को प्रशस्ति पत्र और स्वच्छता किट प्रदान की। व्यक्तिगत शौचालय के पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए। पशु आश्रयस्थलों में मवेशियों को सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम करा लिए जाए। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह और पीडी पीपी त्रिपाठी समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें