फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए बीडीसी सदस्यों ने मांगी निधि

Wed, 15 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
नारेबाजी करते बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर रखी है। बीडीसी सदस्यों ने गांव के विकास के लिए अलग बैंक खाता खुलवाकर निधि मांगी। वेतन और आकस्मिक मृत्यु होने पर मुआवजा भी मांगा। बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कर पंचायत व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि जनता ने उनको चुना है, ऐसे में जनता की अपेक्षाएं उनसे हैं लेकिन बीडीसी सदस्यों को पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान कार्य भी नहीं मिलता है वेतन भी नहीं दिया जाता। जिससे वह भी खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। गांव के विकास के लिए बीडीसी सदस्यों ने शासन से अलग खाता खुलवाकर निधि देने की मांग की। यह भी बताया कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद

बीडीओ, एडीओ, लेखपाल और थाने पर उनकी बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने अधिकार देने और अन्यथा की स्थिति में पद समाप्त करने की मांग की। साथ ही बीडीसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये का मुआवजा भी मांगा। बीडीसी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को दिया। इस मौके पर रेखा देवी, फातिमा, अमित कुमार, आशा देवी, लेखराम, अरविंद मौर्या, जगदीश, राम कुमार सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें