फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव ने ली बीडीसी सदस्य की जान

Sat, 06 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के कारण एक बीडीसी सदस्य की जान चली गई। चुनाव की दावत खाने के बाद मौत होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। वहीं अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं घटना के बाद बीडीसी के घर पर मातम छाया है।
विज्ञापन


बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्र्राम आंट के मजरा हाफिजखेड़ा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश (40) पुत्र गयादीन को गुरुवार की देर रात उसके तीन बीडीसी सदस्य साथी एक बोलेरो से आकर उसके शव को घर के बाहर फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट न होने पर उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया। सत्य प्रकाश के भतीजे प्रमोद ने बताया कि गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए बीडीसी सदस्यों को दी गई पार्टी में शामिल होने एक ईंट भट्ठे पर गया था। चार बजे उसने ग्राम प्रधान के भाई से इस संबंध में फोन पर बात कर जानकारी भी दी थी।

इसके बाद उससे बात नहीं हुई और शाम का उसका शव फेंक कर वह लोग चले गए। उसने बताया कि उसने इस संबंध में साथ ही बीडीसी सदस्य के विषय मेें सूचना दी थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां है। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कासिमपुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उनको किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें